कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा अपने परिवार सहित शिमला में होली खेलेंगी। प्रियंका बच्चों के साथ छराबड़ा स्थिति अपने निजी आवास में ठहरी हैं। छराबड़ा के आसपास प्रकृति का आनंद उठाने के दो दिन बाद दिल्ली लौटेंगी।
सूत्रों से मालूम हुआ है कि प्रियंका चंडीगढ़ से अपने निजी वाहन से सड़क मार्ग से रविवार रात छराबड़ा पहुंचीं। सोमवार को प्रियंका दोपहर बाद तक अपने मकान में ही रहीं।